लोगों की राय

बी एस-सी - एम एस-सी >> बीएससी सेमेस्टर-1 जन्तु विज्ञान

बीएससी सेमेस्टर-1 जन्तु विज्ञान

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2657
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीएससी सेमेस्टर-1 जन्तु विज्ञान

प्रश्न- वाट्सन तथा क्रिक के द्वारा प्रस्तुत डी. एन. ए. की संरचना का वर्णन कीजिए तथा डी. एन. ए. के विभिन्न प्रकार बताइए।

अथवा
DNA की संरचना के वाटसन एवं क्रिक मॉडल का विस्तृत वर्णन कीजिए।
सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
1. सी - डी. एन. ए. और बी - डी.एन.ए. में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
2. Z डी. एन. ए. पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर -

वाट्सन एवं क्रिक का DNA मॉलिक्यूलर मॉडल
(Watson and Crick's Molecular Model of DNA)

एक्स-किरण क्रिस्टलोग्राफी तथा रासायनिक विश्लेषणों के आधार पर किये गये अध्ययन के आधार पर वाट्सन एवं क्रिक ने डी.एन.ए. की संरचना का एक मॉडल प्रतिपादित किया। इसके लिए उन्हें सन् 1962 में नोबेल पुरस्कार दिया गया। इन अध्ययनों के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि DNA की संरचना कुण्डलीय होती है। एक ही प्राणी के शरीर के विभिन्न अंगों से अथवा एक ही जाति के विभिन्न जीवों के अलग-अलग अंगों से प्राप्त DNA का विश्लेषण करने पर यह पाया गया कि उनसे प्राप्त विभिन्न क्षारों के आपेक्षिक संघटन में कोई अंतर नहीं था।

वाटसन एवं क्रिक द्वारा दिये गये माडल की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

1. DNA का अणु दो समानान्तर स्तम्भ या लम्बे धागेनुमा पॉलिन्यूक्लिओटाइड श्रृंखलाओं का बना होता है जो एक अक्ष के चारों ओर सर्पिलाकार क्रम में रस्सी की तरह ऐंठकर एक द्विचक्राकार कुण्डलिनी का निर्माण करते हैं। अतः DNA अणु द्विचक्राकार कुण्डलिनी का बना होता है।
2. DNA का प्रत्येक स्ट्रेण्ड अनेक न्यूक्लिओटाइड के एक क्रम में श्रृंखलाबद्ध होने से बनता है।
3. DNA की यह द्विकुण्डलनीय संरचना सीढ़ी के आकार की बनी होती है जिसमें फॉस्फेट तथा डीऑक्सीराइबोज शर्करा बाहर की ओर एकान्तर क्रम में विन्यस्त रहते हैं।
4. ये दोनों श्रृंखलायें या धागे विपरीत दिशा में लूप बनाते हैं।
5. सीढ़ीनुमा रचना में नाइट्रोजन क्षार (AT व GC) अन्दर की ओर आमने-सामने स्थित होते हैं। ये क्षार बाहर की ओर डीऑक्सीराइबोज शर्करा से जुड़े रहते हैं।
6. प्यूरीन्स तथा पिरिमिडीन्स के जोड़ों में एडीनीन सदैव थायमीन के साथ तथा साइटोसिन सदैव ग्वानीन के साथ जुड़ता है।
7. शर्करा तथा फॉस्फेट के अणु फॉस्फोडायस्टर बन्ध द्वारा आपस में जुड़े होते हैं।
8. नाइट्रोजन क्षार आपस में हाइड्रोजन बन्ध द्वारा जुड़े होते हैं। एडिनीन तथा थायमीन के बीच दो हाइड्रोजन बन्ध तथा ग्वानीन व सायटोसिन के मध्य तीन हाइड्रोजन बन्ध होते हैं।
9. DNA की यह संरचना दायें क्रम में (right handed) होती है।
10. DNA की दोनों पॉलिन्यूक्लिओटाइड श्रृंखलाओं में पिरीमिडीन तथा प्यूरीन क्षारों की मात्रा बराबर होती है अर्थात् एडीनीन तथा ग्वानीन के अणुओं की संख्या सदैव थायमीन तथा सायटोसिन के बराबर होती है।
11. दोनों श्रृंखलाओं में क्षार इस प्रकार व्यवस्थित होते हैं कि एक श्रृंखला में एडीनीन है तो उसके ठीस सामने दूसरी श्रृंखला में थायमीन होगा और अगर पहली श्रृंखला में सायटोसिन है तो सामने की श्रृंखला में ग्वानीन होता है।

 

2657_19_37

 

12. इस प्रकार DNA अणु की दोनों श्रृंखलायें एक-दूसरे की परिपूरक होती हैं अर्थात् एक श्रृंखला के न्यूक्लिओटाइड्स का क्रम दूसरी श्रृंखला के न्यूक्लिओटाइड्स के क्रम का निर्धारण करता है जिसके कारण DNA की द्विचक्राकार संरचना का निर्माण होता है। इस द्विचक्राकार कुण्डलिनी में DNA अणु की दोनों श्रृंखलायें एक-दूसरे के विपरीत दिशा (antiparallel) में होती हैं अर्थात् एक श्रृंखला में फॉस्फोडाइएस्टर बन्ध 3' 5 ' दिशा में जबकि दूसरी श्रृंखला में 5'-3' दिशा में होता है।

2657_20_38

वाटसन तथा क्रिक के अनुसार DNA का मॉडल

13. DNA अणु की दोनों श्रृंखलाओं के बीच की दूरी या DNA का व्यास 20 À होता है।
14. DNA के प्रत्येक कुण्डल या हेलिक्स में न्यूक्लिओटाइड्स के 10 जोड़े होते हैं तथा एक चक्कर की दूरी 34 A होती है। इस प्रकार एक न्यूक्लिओटाइड दूसरे न्यूक्लिओटाइड से 34 À की दूरी पर स्थित होता है।
15. वाट्सन तथा क्रिक द्वारा प्रस्तुत किये गये मॉडल जो साधारणतः जीवित तंत्रों में पाया जाता है को B-DNA कहा जाता है क्योंकि इसमें हेलिकल कुण्डल दाहिने हाथ की ओर से आरम्भ होता है।

DNA के प्रकार
(Types of DNA)

डी.एन.ए. भौतिक अवस्थाओं के आधार पर कई प्रावस्थाओं में रह सकता है। ये मुख्यतः निम्न प्रकार के होते हैं -

1. ए. डी. एन. ए. (A-DNA) - जब B-DNA क्रिस्टलों को सुखाया जाता है या जब क्रिस्टल का लवण सान्द्रण कम हो जाता है तो B-DNA का परिवर्तन A DNA में हो जाता है। यह DNA कोशा के अन्दर नहीं पाया जाता है। A DNA, Nat, K+ या Cs+ आयन्स की उपस्थिति में 75 प्रतिशत की आपेक्षिक आर्द्रता में पाया जाता है। A DNA का व्यास 23À तथा प्रति क्षार युग्म के घुमाव का मान 32.7° होता है।

2. बी. डी. एन. ए. (B-DNA) - सामान्य जीवित कोशिकाओं में बी- डी. एन. ए. पाया जाता है। इसमें ऑयनिक सान्द्रता (ionic concentration) कम होती है। यह द्विचक्राकार सीधे हाथ की ओर (दायें हाथ क्रम) चक्रण में व्यवस्थित होता है। इसमें दो चक्रों के बीच की दूरी 34A होती है। इसके प्रत्येक चक्र (helix) में 10.4 जोड़ी क्षार होते हैं तथा इसका व्यास 20Å होता है क्योंकि इसमें केन्द्रीय अक्ष के चारों ओर 34.6A का घूर्णन हो जाता है।

3. सी. डी. एन. ए. (C-DNA) - C-DNA, Li + आयन्स की उपस्थिति में 66% की आपेक्षिक आर्द्रता में पाया जाता है।

इनके अतिरिक्त कुछ और स्वरूप जैसे D रूप तथा E-रूप बहुत कम अवस्थाओं में मिलते हैं जिनकी केवल '8' तथा 7 क्षार जोड़ियाँ (base pairs) प्रति मोड़ (per turn) पाई जाती हैं। ये स्वरूप (D व E) केवल कुछ DNA अणुओं में पाये जाते हैं, जिनमें ग्वानीन अनुपस्थित होता है। 

 

4. जेड- डी. एन. ए. या वामवर्त डी.एन.ए. (Z-DNA) - 1979 में एक अलग तरह का DNA जिसे Z-DNA कहा जाता है की खोज हुई। इस प्रकार के DNA को कृत्रिम विधि द्वारा संश्लेषित किया गया जिन्हें क्रिस्टलीय रूप में अलग किया गया। इस प्रकार को Z-DNA नाम इस कारण दिया गया क्योंकि यह टेढ़ा-मेढ़ा (zig zag) स्वरूप दर्शाता है। Z-DNA, B-DNA के अनुरूप हैं क्योंकि (i) दोनों दोहरी हैलिकल संरचनायें तथा (ii) दोनों स्वरूप G=N युग्मन दर्शाते हैं। इसमें बायें हाथ का चक्रण पाया जाता है।

Z-DNA तथा B-DNA में निम्न अन्तर पाये गये हैं-

(i)-Z-DNA बायें हाथ क्रम की (left handed) हैलिकल संरचना है जबकि B-DNA में यह नियमित होती है।
(ii) Z - DNA में शर्करा अवशेष (residue) एकान्तर (alternating) घुमाव दर्शाते हैं जिसके कारण रिपीटिंग इकाई (repeating unit) एक डाइन्यूक्लियोटाइड होती है। जबकि B-DNA में यह इकाई के मोनोन्यूक्लिओटाइड होती है तथा शर्करा अणुओं का घुमाव एकान्तर नहीं होता है।
(iii)(iv) Z-DNA में एक पूर्ण हैलिक्स 45° पर होती है जबकि B-DNA में 34Å पर होती है।
(iv) Z-DNA में प्रति हैलिक्स में 12 क्षार युग्म पाये जाते हैं तथा प्रत्येक रिपीटिंग इकाई में घुमाव का कोण 60° होता है जबकि B-DNA में 10 क्षार युग्म पाये जाते हैं तथा घुमाव का कोण 36° होता है।
(v) Z-DNA का व्यास 18 À होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- कोशा कला की सूक्ष्म संरचना जानने के लिए सिंगर और निकोल्सन की तरल मोजैक विचारधारा का वर्णन कीजिए।
  2. प्रश्न- कोशिका सिद्धान्त से आप क्या समझते हैं? प्राणि कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए तथा पाँच कोशिका उपांगों के मुख्य कार्यों का वर्णन कीजिए।
  3. प्रश्न- निम्नलिखित वैज्ञानिकों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए - (i) एन्टोनी वान ल्यूवेन हॉक (ii) श्लीडेन तथा श्वान्स
  4. प्रश्न- अन्तरकोशिकीय संचार या कोशिका कोशिका अन्तर्क्रिया पर टिप्पणी लिखिए।
  5. प्रश्न- कोशिका-एडहेसन का वर्णन कीजिए।
  6. प्रश्न- निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए - (i) माइक्रोट्यूब्ल्स (ii) माइक्रोफिलामेन्टस (iii) इन्टरमीडिएट फिलामेन्ट
  7. प्रश्न- माइटोकॉण्ड्रिया की संरचना व कार्यों का वर्णन कीजिए।
  8. प्रश्न- एण्डोप्लाज्मिक रेटीकुलम की संरचना तथा कार्यों का विस्तृत वर्णन कीजिए।
  9. प्रश्न- राइबोसोम की संरचना एवं कार्यों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  10. प्रश्न- परऑक्सीसोम पर टिप्पणी लिखिए।
  11. प्रश्न- वेंकटरमन रामाकृष्णन पर टिप्पणी लिखिए।
  12. प्रश्न- बाह्य प्रोटीन और समाकल प्रोटीन कोशिका कला की पारगम्यता को किस प्रकार प्रभावित करती हैं?
  13. प्रश्न- हरितलवक और माइटोकॉण्ड्रिया में मिलने वाले समान लक्षणों का वर्णन कीजिए।
  14. प्रश्न- परॉक्सीसोम किन कोशिकांगों के साथ मिलकर प्रकाशीय श्वसन (फोटोरेस्पिरेशन) की क्रिया सम्पन्न करता है? प्रकाशीय श्वसन के जैविक कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत कीजिए।
  15. प्रश्न- केन्द्रक की संरचना का चित्र सहित वर्णन कीजिए।
  16. प्रश्न- उपयुक्त आरेखों के साथ गुणसूत्र आकारिकी व परासंरचना का वर्णन कीजिए।
  17. प्रश्न- “गुणसूत्रों की विशेष किस्में” विषय पर एक निबन्ध लिखिए।
  18. प्रश्न- न्यूक्लिक अम्ल क्या होते हैं? डी.एन.ए. की संरचना तथा प्रकृति का वर्णन कीजिए।
  19. प्रश्न- वाट्सन तथा क्रिक के द्वारा प्रस्तुत डी. एन. ए. की संरचना का वर्णन कीजिए तथा डी. एन. ए. के विभिन्न प्रकार बताइए।
  20. प्रश्न- राइबोन्यूक्लिक अम्लों की रचना का वर्णन कीजिए तथा इसके जैविक एवं जैव-रासायनिक महत्व पर प्रकाश डालिए।
  21. प्रश्न- मेसेल्सन एवं स्टेहल के उस प्रयोग का वर्णन कीजिए जो अर्द्ध-संरक्षी डी. एन. ए. पुनरावृत्ति को प्रदर्शित करता है।
  22. प्रश्न- जेनेटिक कोड पर टिप्पणी लिखिए।
  23. प्रश्न- गुणसूत्रों की रचना एवं प्रकार का वर्णन कीजिए।
  24. प्रश्न- न्यूक्लिओसोम का वर्णन कीजिए।
  25. प्रश्न- सहलग्नता क्या है? उचित उदाहरण देते हुए इसके महत्त्व की चर्चा कीजिए।
  26. प्रश्न- क्रॉसिंग ओवर को उदाहरण सहित समझाइए तथा इसके महत्व पर प्रकाश डालिए।
  27. प्रश्न- सेण्ट्रोसोम की परिभाषा लिखिए।
  28. प्रश्न- क्रोमेटिन के प्रकारों को बताते हुए हेटेरोक्रोमेटिन को विस्तार से समझाइये।
  29. प्रश्न- किसी एक प्रायोगिक साक्ष्य द्वारा सिद्ध कीजिये कि डी.एन.ए. ही आनुवांशिक तत्व है।
  30. प्रश्न- गुणसूत्र पर पाये जाने वाले विभिन्न अभिरंजन और पट्टिका प्रतिमानों का वर्णन कीजिए।
  31. प्रश्न- B गुणसूत्र का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  32. प्रश्न- डी.एन.ए. और आर.एन.ए. में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  33. प्रश्न- RNA कौन-सा आनुवंशिक कार्य DNA की तरह पूरा करता है?
  34. प्रश्न- नीरेनबर्ग तथा एच.जी.खोराना के योगदान का वर्णन कीजिए।
  35. प्रश्न- क्या RNA का एक स्ट्रेण्ड दूसरा स्ट्रेण्ड संश्लेषित कर सकता है?
  36. प्रश्न- DNA की संरचना फॉस्फोरिक एसिड, पेन्टोज शर्करा तथा नत्रजन क्षार से होती है। इसके वस्तुतः आनुवंशिक तत्व कौन से हैं?
  37. प्रश्न- वाटसन एण्ड क्रिक पर टिप्पणी लिखिए।
  38. प्रश्न- DNA की पुनरावृत्ति में सहायक एन्जाइमों का वर्णन कीजिए।
  39. प्रश्न- कोशिका चक्र से आप क्या समझते हैं? इण्टरफेज में पायी जाने वाली कोशिका चक्र की विभिन्न प्रावस्थाओं का वर्णन कीजिए।
  40. प्रश्न- समसूत्री कोशिका विभाजन का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए तथा समसूत्री के महत्व पर एक टिप्पणी लिखिए।
  41. प्रश्न- अर्धसूत्री कोशिका विभाजन का सविस्तार वर्णन कीजिए तथा इसके महत्व का उल्लेख कीजिए।
  42. प्रश्न- समसूत्री तथा अर्धसूत्री विभाजन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  43. प्रश्न- एक संकर संकरण क्या है? कम से कम दो उदाहरणों को बताइए।
  44. प्रश्न- स्वतन्त्र अपव्यूहन के नियम को समझाइए।
  45. प्रश्न- एक उपयुक्त उदाहरण देते हुए अपूर्ण प्रभाविकता पर एक टिप्पणी लिखिए।
  46. प्रश्न- जन्तुओं में लिंग निर्धारण की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।
  47. प्रश्न- मानव में लिंग निर्धारण कैसे होता है?
  48. प्रश्न- लिंग निर्धारण में प्राकृतिक कारकों के प्रभाव का उदाहरण सहित विस्तृत वर्णन कीजिए।
  49. प्रश्न- वंशानुगत तथा आनुवंशिकी में अन्तर बताइए।
  50. प्रश्न- आनुवंशिकी का जनक किसको वस्तुतः कहा जाता है?
  51. प्रश्न- समप्रभाविता की वंशागति को समझाइए।
  52. प्रश्न- “समलक्षणी जीवों की जीनी संरचना भिन्न हो सकती है। यह कथन सही है अथवा गलत? क्यों?
  53. प्रश्न- ग्रीगर जॉन मेण्डल के योगदान को रेखांकित कीजिए।
  54. प्रश्न- कौन-सा कोशिका विभाजन गैमीट पैदा करता है?
  55. प्रश्न- स्यूडोडोमिनेंस पर टिप्पणी लिखिए।
  56. प्रश्न- टेस्ट क्रॉस एवं बैक क्रॉस में अन्तर बताइए।
  57. प्रश्न- टेस्ट क्रॉस तथा बैक क्रॉस को समझाइए।
  58. प्रश्न- मानव में बार बॉडी के महत्व को समझाइये।
  59. प्रश्न- लिंग प्रभावित वंशागति एवं लिंग सीमित वंशागति में अन्तर बताइए।
  60. प्रश्न- लिंग सहलग्न, लिंग प्रभावित और लिंग सीमाबद्धित लक्षणों के बीच सोदाहरण विभेदकीजिए।
  61. प्रश्न- मेरी एफ. लिओन की परिकल्पना समझाइए।
  62. प्रश्न- कारण स्पष्ट कीजिए कि नर मधुमक्खी में शुक्राणुओं का निर्माण समसूत्री विभाजन द्वारा क्यों होता है?
  63. प्रश्न- ZW टाइप लिंग निर्धारण पर टिप्पणी लिखिए।
  64. प्रश्न- पक्षियों में लिंग निर्धारण प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
  65. प्रश्न- स्तनधारी मादा की शुरूआती अवस्था में कौन-सा X क्रोमोसोम हेट्रोक्रोमेटाइज हो जाता है, माता का या पिता का?
  66. प्रश्न- मल्टीपिल ऐलीलिज्म पर एक निबन्ध लिखिए।
  67. प्रश्न- Rh-तत्व क्या है? इसके महत्व एवं वंशागति का वर्णन कीजिए।
  68. प्रश्न- जीन की अन्योन्य क्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरणों की सहायता से जीन की अन्योन्य क्रिया की विधि का वर्णन कीजिए।
  69. प्रश्न- सहलग्नता क्या है? उचित उदाहरण देते हुए इसके महत्त्व की चर्चा कीजिए।
  70. प्रश्न- क्रॉसिंग ओवर को उदाहरण सहित समझाइए तथा इसके महत्व पर प्रकाश डालिए।
  71. प्रश्न- एक स्त्री का रक्त समूह 'AB' व उसके बच्चे का रक्त समूह '0' है। कारण सहित स्पष्ट कीजिए कि उस बच्चे के पिता का रक्त समूह क्या होगा?
  72. प्रश्न- एक Rh + स्त्री, Rh पुरुष से शादी करती है। इनकी संतति में एरेथ्रोब्लास्टोसिस की क्या सम्भावना है?
  73. प्रश्न- लैंडस्टीनर के योगदान का वर्णन कीजिए।
  74. प्रश्न- रक्त समूह को समझाइए।
  75. प्रश्न- जिनोम को परिभाषित कीजिए।
  76. प्रश्न- 'गृह व्यवस्थापक जीन' या 'रचनात्मक जीन' के बारे में बताइये।
  77. प्रश्न- प्रभावी तथा एपीस्टेटिक जीन में क्या अन्तर है?
  78. प्रश्न- लीथल जीन्स पर टिप्पणी लिखिए।
  79. प्रश्न- पूरक जीन क्रिया को परिभाषित कीजिए।
  80. प्रश्न- गुणसूत्र पर पाये जाने वाले विभिन्न अभिरंजन और पट्टिका प्रतिमानों का वर्णन कीजिए।
  81. प्रश्न- हेट्रोक्रोमेटिन और उसके लक्षण पर टिप्पणी लिखिए।
  82. प्रश्न- क्रासिंग ओवर उद्विकास की प्रक्रिया है। स्पष्ट कीजिए।
  83. प्रश्न- लिंकेज ग्रुप पर टिप्पणी लिखिए।
  84. प्रश्न- सामान्य मानव कैरियोटाइप का वर्णन कीजिए।
  85. प्रश्न- गुणसूत्रीय विपथन पर एक निबन्ध लिखिए।
  86. प्रश्न- असुगुणिता किसे कहते हैं? विभिन्न प्रकार की असुगुणिताओं का वर्णन कीजिए तथा इनकी उत्पत्ति के स्रोत बताइए।
  87. प्रश्न- लिंग सहलग्न वंशागति से आप क्या समझते हैं? मनुष्य या ड्रोसोफिला के सन्दर्भ में इस परिघटना का उदाहरणों सहित विवेचन कीजिए।
  88. प्रश्न- क्लाइनफिल्टर सिंड्रोम कार्यिकी अथवा गुणसूत्र के असामान्य स्थिति का परिणाम है। स्पष्ट कीजिए।
  89. प्रश्न- मंगोलिज्म या डाउन सिन्ड्रोम क्या है?
  90. प्रश्न- टर्नर सिन्ड्रोम उत्पन्न होने के कारण एवं उनके लक्षण लिखिए।
  91. प्रश्न- समक्षार उत्परिवर्तन पर टिप्पणी लिखिए।
  92. प्रश्न- अनुप्रस्थ विस्थापन पर टिप्पणी लिखिए।
  93. प्रश्न- पोजीशन एफेक्ट क्या है? उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
  94. प्रश्न- लिंग सहलग्नता प्रक्रिया को समसूत्री नर व समसूत्री मादा में स्पष्ट कीजिए।
  95. प्रश्न- वर्णान्ध व्यक्ति रेलवे ड्राइवर क्यों नहीं नियुक्त किये जाते हैं?
  96. प्रश्न- मानव वंशागति के अध्ययन में क्या मुख्य कठिनाइयाँ हैं?
  97. प्रश्न- संक्रामक जीनों से आप क्या समझते हैं?
  98. प्रश्न- वंशावली विश्लेषण पर टिप्पणी लिखिए।
  99. प्रश्न- लिंग सहलग्न वंशागति के प्रारूप का वर्णन कीजिए।
  100. प्रश्न- अफ्रीकी निद्रा रोगजनक परजीवी की संरचना एवं जीवन चक्र का वर्णन कीजिए।
  101. प्रश्न- वुचरेरिया बैन्क्रोफ्टाई के वितरण, स्वभाव, आवास तथा जीवन चक्र का वर्णन कीजिए।
  102. प्रश्न- जिआर्डिया पर एक विस्तृत लेख लिखिए।
  103. प्रश्न- एण्टअमीबा हिस्टोलायटिका की संरचना, जीवन-चक्र, रोगजन्यता एवं नियंत्रण का वर्णन कीजिए।
  104. प्रश्न- अफ्रीकी निद्रा रोग क्या है? यह कैसे होता है? इसके संचरण एवं रोगजनन को समझाइए। इस रोग के नियंत्रण के उपाय बताइए।
  105. प्रश्न- फाइलेरिया क्या है? इसके रोगजनकता एवं लक्षणों तथा निदान का वर्णन कीजिए।
  106. प्रश्न- जिआर्डिया के प्रजनन एवं संक्रमित रोगों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
  107. प्रश्न- जिआर्डिया में प्रजनन पर टिप्पणी लिखिए।
  108. प्रश्न- जिआर्डिया पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book